लोकसभा चुनाव 2024: राहुल गांधी को 'शहजादा' बुलाने पर प्रियंका गांधी का पलटवार, पीएम मोदी को बताया 'शहंशाह'

राहुल गांधी को शहजादा बुलाने पर प्रियंका गांधी का पलटवार, पीएम मोदी को बताया शहंशाह
  • प्रियंका गांधी ने गुजरात के बनासकांठा में रैली को किया संबोधित
  • राहुल गांधी को शहजादा कहने पर भाजपा पर बोला हमला
  • पीएम मोदी को बताया शहंशाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने वाला है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच सियासी नोकझोंक और तीखी बयानबाजी भी जारी है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को गुजरात के में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को शहजादा बुलाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को आड़े हाथो लिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा, वे लोग मेरे भाई को शहजादा कह कर बुलाता हैं। मगर, मैं उन्हें यह याद दिलाना चाहती हूं कि इस शहजादा ने 4 हजार किलोमीटर पैदम यात्रा की हैं। यह शहजादा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपकी परेशानियों की खातिर पैदल यात्रा की है। मेरी बहनों, भाइयों, और किसानों के साथ उन्होंने मुलाकात की है। साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में पूछा हैं।

पीएम मोदी को बताया शहंशाह

इसके आगे प्रियंका गांधी ने कहा एक तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं जो महलों में रहते हैं। आप सब ने टीवी पर उनका चेहरा देखा है। वह बिल्कुल साफ सुथरे और बेदाग कुर्ता पहने हुए नजर आते हैं। क्या वह आपकी समस्याओं को समझते हैं। संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने संविधान के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान आपको अधिकार देता हैं। इसमें सबसे अहम अधिकार वोट देने का होता है। हमारे देश के संविधान में आरक्षण सहित जनता को सवाल पूछने और आंदोलन करना का भी अधिकार प्राप्त है। भाजपा के लोगों कहते रहते हैं कि संविधान बदल जाएगा। इससे उनका मतलब आम जनता का अधिकार छीनने से हैं।

पहले की राजनीति में अंतर था

प्रियंका गांधी ने कहा, एक समय पहले कभी प्रधानमंत्री गांव जाया करते थे तो लोग उनसे अपने हक की बात करते थे। जब मैं अपने पिता राजीव गांधी के साथ गांव में जाया करती थी। तब लोग उनके काम को लेकर डांट भी लगा देते थे। उस वक्त की राजनीति काफी अलग हुआ करती थी। उस समय राजनीति की आधारशिला महात्मा गांधी जी ने रखी थी। उन्होंने नेताओं की सीख दी थी कि देश में जनता का स्थान सर्वोपरि है। देश की जनता से बात करके और उनकी परेशानियां को जानने के बाद नीतियां बनाई जाती थी। कांग्रेस ने हमेशा जनता को ध्यान में रखकर उन्हें सुविधा देने वाली नीतियां बनाई है।

Created On :   4 May 2024 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story