चुनाव से पहले झटका!: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल
  • कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल
  • दिल्ली में अभी सभी सात सीटों चुनाव होने हैं बाकी
  • अरविंदर सिंह लवली के अलावा कई नेता बीजेपी हुई शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, शीला सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व एमएलए नसीब सिंह, पूर्व एमएलए नीरज बसोया शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। जिसे दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने से पहले बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि, अरविंदर सिंह लवली हाल ही में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

देश में बीजेपी की सरकार बनेगी- लवली

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।"

बीजेपी ज्वाइन करने की वजह

अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में काग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन से नाराज बताए जा रहे थे। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। वह पहले भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी शामिल हुए थे। लेकिन, कुछ महीने बाद ही उन्होंने दोबारा कांग्रेस में वापसी कर ली।

Created On :   4 May 2024 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story