हादसा: दो मोटर साइकिलें आमने-सामने टकराईं, 6 लोग हुए जख्मी, वृद्ध महिला कटनी हुई रेफर

दो मोटर साइकिलें आमने-सामने टकराईं, 6 लोग हुए जख्मी, वृद्ध महिला कटनी हुई रेफर
  • शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ मोड की घटना
  • आपस में टकराईं दो मोटर साइकिलें
  • मोटरसाइकिल सवार 6 लोग हुए घायल

डिजिटल डेस्क, शाहनगर। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ मोड में दो मोटर साइकिलों के बीच आमने-सामने की टक्कर में मोटर साइकिलो में सवार आधा दर्जन लोगों के चोटिल हो जाने की घटना सामने आई है। जो लोग चोटिल हुए है उनमें एक डेढ साल का बच्चा, 15 साल का बालक तथा 65 वर्षीय वृद्ध महिला शामिल है। घायल 65 वर्षीय वृद्ध महिला कुशल बाई पति खुशीराम निवासी उमरिया डूढी थाना शाहनगर को प्राथमिक उपचार के बाद शाहनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कटनी जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। दुघर्टना को लेकर जो जानकारी आई है।

उसके अनुसार कटनी जिले के बहोरीबंद ब्लाक के ग्राम किवलरहा निवासी रूप सिंह पिता सरदार सिंह उम्र 26 वर्ष अपनी मोटर साइकिल से अपनी पत्नी वर्षा सिंह, डेढ वर्षीय पुत्र शिवांश तथा बुआ के लडके नीलेश पिता राज सिंह उम्र १५ वर्ष को साथ में लेकर अपनी ससुराल सिंहली जा रहा था वहीं शाहनगर विकासखण्ड के उमरिया डूढी ग्राम निवासी रिपुदमन पिता जयपाल यादव अपनी माँ कुशलबाई 65 वर्ष के साथ अपनी मित्र की मोटर साइकिल से उमरिया डूढी जा रहा था रास्तें में उमरिया डूढी के पास रूप सिंह और रिपुदमन यादव की मोटर साइकिलें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें दोनों मोटर साइकिलों में सवार सभी 6 लोग मोटर साइकिलों सहित गिरकर दुघर्टनाग्रस्त हो गए।

दुघर्टना से संबंधित जानकारी एम्बूलेंस 108 को दी गई जिस पर एम्बूलेंस 108 के साथ ईएमटी भानेन्द्र सिंह तथा पायलट बृजेन्द्र पटेल घटना स्थल पहुंच गए और सभी घायलों की मदद कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. सर्वेश लोधी द्वारा घायलो को अस्पताल में भर्ती करते हुए उपचार प्रारंभ किया गया और 65 वर्षीय महिला कुशलबाई को चोटें अधिक आने के चलते उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। शाहनगर अस्पताल में से सभी 5 चोटिल हुए सदस्य उपचार के लिए भर्ती है बताया गया है उन्हें अधिक चोटें नहीं आईं हैं।

Created On :   24 April 2024 7:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story