कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार 200 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानिए क्यों और कहां होगा ये विरोध प्रदर्शन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार 200 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानिए क्यों और कहां होगा ये विरोध प्रदर्शन
  • कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार 200 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे हड़ताल
  • जानिए क्यों और कहां होगा ये विरोध प्रदर्शन
  • 14 मई से होने जा रही फेस्टिवल की शुरूआत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर साल पूरी दुनियाभर से कुछ चयनित हुई फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है और बेस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसे हर साल फ्रांस के कान्स शहर में ऑर्गनाइज किया जाता है। 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' फिल्मों के प्रीमियर और स्टार्स के लुक्स के अलावा अपने विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरता आया है। बीते साल भी एक लड़की ने खून से लथपथ होकर फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस लड़की ने रूस-यूक्रेन युद्ध का विरोध करने के लिए ऐसा किया था। फोटो में वह रूसी झंडे के रंग वाली ड्रेस पहनी नजर आई थी। वहीं इसी कड़ी में 77 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत से पहले खबर आ रही है कि फेस्टिलव के कर्मचारी समारोह के दौरान हड़ताल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े -दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की 'जट्ट एंड जूलियट 3' 28 जून को होगी रिलीज

कर्मचारी करेंगे हड़ताल

'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के शुरू होने से पहले ही खबर आ रही है कि हर साल की तरह इस साल भी फेस्टिवल के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि इस साल विरोध प्रदर्शन बाहर के लोग नहीं बल्कि समारोह के लिए काम करने वाले कर्मचारी ही करने वाले हैं। यह विरोध सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर किया जाने वाला है। 200 से अधिक फ्रांसीसी कर्मचारी हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। फ्रांस में होने वाले दूसरे फिल्म फेस्टिवल के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा हो सकते हैं।

कर्मचारियों के समूह का नेतृत्व 'सूस लेस एक्रान्स ला डेचे: कलेक्टिफ डेस प्रीकेरेस डेस फेस्टिवल्स डी सिनेमा' नामक संगठन करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024' के पहले सप्ताह में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने वाले हैं। कान्स के कर्मचारी समुद्र तट पर इकठ्ठा होकर अपना विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। इश फेस्टिवल की शुरूआत 14 मई से होने जा रही है।

यह भी पढ़े -लंदन से लौटे सलमान खान, एयरपोर्ट पर दिखी कड़ी सिक्योरिटी

इससे पहले भी हो चुका है ऐसी घटना

बता दें कि, यह कोई पहला प्रदर्शन नहीं है बीते साल भी एक महिला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेशों के विरोध में एक मैसेज के साथ कांस में शामिल हुई थी। यह महिला पहले पूरे कपड़ों में रेड कार्पेट पर चलकर पहुंची उसके बाद धीरे-धीरे अपने कपड़े उतारने लगी थी। उसने अपने शरीर पर लिखा था 'Stop Raping Us'। जिसका मतलव था हमारा रेप करना बंद करो। उसने यूक्रेनी झंडे के रंगों को अपने शरीर पर लगाया हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरे आई थीं कि रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं के साथ रेप कर रहे हैं। हालंकि यह बात साबित नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़े -जैस्मीन भसीन ने मॉरीशस में अपनी छुट्टियों के आनंद की दिखाई झलक





Created On :   2 May 2024 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story