अपकमिंग फिल्म: 'पुष्पा 2' का नया गाना रिलीज होते ही वायरल, हुक स्टेप ने मचाया धमाल, गाने को मिले अब तक इतने व्यूज

पुष्पा 2 का नया गाना रिलीज होते ही वायरल, हुक स्टेप ने मचाया धमाल, गाने को मिले अब तक इतने व्यूज
  • फिल्म 'पुष्पा 2' का नया गाना रिलीज होते ही वायरल
  • हुक स्टेप ने मचाया धमाल
  • गाने को मिले अब तक इतने व्यूज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मेकर्स फिल्म को लेकर नए नए अपडेट्स डे रहे हैं जिन्होंने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रखा है। बता दें कि, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही सभी फिल्मी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म के डायलॉग और एक्शन से लेकर गाने तक हर चीज लोगों को बेहद पसंद आए। 1 मई को फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज किया जा चुका है। यह गाना 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। 'पुष्पा पुष्पा' नाम के गाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े -अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोफा, अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

इससे पहले जब साल 2021 में 'पुष्पा: द राइज' का गाना श्रीवल्ली रिलीज हुआ था, तब इस गाने का हुक स्टेप सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ था कि सेलेब्स ने भी अल्लू के हुक स्टेप्स को फॉलो किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, लेकिन उससे पहले फिल्म के गाने 'पुष्पा पुष्पा' लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

यूट्यूब पर मिले 10 मिलियन से अधिक व्यूज

'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' 1 मई को रिलीज किया गया था। अब यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक इस गाने को करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर अभीतक 10,400,073 तक व्यूज मिल चुके हैं। यह आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस गाने के जबरदस्त हुक स्टेप ने लोगों के बीच इस गाने के क्रेज को और भी बढ़ा दिया है। 'पुष्पा: द रूल' का हुक स्टेप काफी इंप्रेसिव है।

यह भी पढ़े -अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर लगा प्रशंसकों का तांता

गाने के दीवाने हुए फैंस

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद ने इस बार भी 'पुष्पा 2' का दमदार गाना बनाया है। यह गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''रेडी टू रोर, अर्जुन पुष्पा आ गया है इस साल, फ्लॉवर समझे क्या, पुष्पा स्क्रीनिंग सून।'', एक और फैन ने लिखा, ''डेविड वॉर्नर (क्रिकेटर) भी डांस स्टेप्स तैयार कर रहा है।'', एक और फैन ने लिखा, पुष्पा 2 का इस बार 2000 करोड़ का कलेक्शन करेगी।'', एक और फैन ने लिखा, ''पुष्पा कभी नहीं झुकेगा.. भाई बॉलीवुड खत्म... इसके आगे कुछ नहीं है।'' यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़े -अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द रूल' का पोस्‍टर आया सामने, 8 अप्रैल को टीजर होगा रिलीज


Created On :   2 May 2024 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story