आईपीएल 2024: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के सामने कोलकाता की चुनौती, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

वानखेड़े के मैदान पर मुंबई के सामने कोलकाता की चुनौती, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
  • अपना ग्यारहवां मैच खेलेगी मुंबई
  • अपना दसवां मैच खेलेगी कोलकाता
  • कोलकाता पर भारी पड़ी है मुंबई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 51वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के लिए इस नए सीजन की शुरुआत बिल्कुल विपरीत रही है। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने नौ मुकाबलों में से छह में जीत और तीन में हार मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को दस मुकाबलों में से सात में हार और महज तीन में जीत मिली है। इसलिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में कोलकाता की टीम प्लेऑफ की ओर बड़ा कदम बढ़ाना चाहेगी। जबकि मुंबई प्लेऑफ की रेस में अपने आप को बचाए रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों का यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन बिल्कुल विपरीत रहा है। जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने हैदराबाद, लखनऊ को एक-एक और बेंगलुर, दिल्ली को दो-दो मुकाबलों में मात दी है। जबकि टीम को चेन्नई, राजस्थान और पंजाब को खिलाफ हार मिली है। वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली के खिलाफ एक-एक और राजस्थान के खिलाफ दो मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी है। जबकि टीम को केवल दिल्ली, बेंगलुरु और पंजाब के खिलाफ जीत मिली है। इसलिए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम एक और जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बड़ा कदम बढ़ाना चाहेगी। जबकि मुंबई अपने आप को टूर्नामेंट में बचाए रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कोलकाता पर भारी पड़ी है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की रायवलरी काफी पुरानी है। दोनों टीमें आईपीएल में कुल 32 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरीं हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को केवल 9 मुकाबलों में जीती मिली है। इसके अलावा मुंबई के वानखेड़े मैदान पर दोनों टीमें कुल 11 बार आमने-सामने आई हैं। जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने एकतरफा अंदाज में 9 मुकाबलों में बाजी मारी है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को महज दो जीत मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं अगर दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत की बात करें तो यहां भी मुंबई इंडियंस की टीम ने ही पांच विकटों से जीत हासिल की थी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान थुषारा।

Created On :   3 May 2024 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story