आईपीएल 2024: इकाना के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की जंग, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

इकाना के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की जंग, जानिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
  • अपना दसवां मैच खेलेंगी दोनों टीमें
  • लखनऊ को मिली है पांच जीत
  • मुंबई को मिली है केवल तीन जीत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का 48वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन काफी अलग रहा है।जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने नौ मुकाबलों में से पांच में जीत और चार में हार मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को इतने ही मुकाबलों में छह हार और महज तीन जीत नसीब हुई है। इसलिए लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में लखनऊ की टीम जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बड़ा कदम बढ़ाना चाहेगी। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम अपने आप को टॉप चार की रेस में बनाए रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों का यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे से अलग

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन काफी अलग रहा है। जहां केएल राहुल की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पंंजाब, बेंगलुरु, गुजरात के खिलाफ एक-एक और चेन्नई के खिलाफ दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि टीम को दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ एक-एक और राजस्थान के खिलाफ दो बार हार मिली है। वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को गुजरात, हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली के खिलाफ एक-एक और राजस्थान के खिलाफ दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। जबकि टीम को दिल्ली, बेंगलुरु और पंजाब के खिलाफ जीत मिली है। इसलिए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बड़ा कदम बढ़ाना चाहेगी। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम अपने आप को टॉप चार की रेस में बनाए रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मुंबई पर भारी पड़ी है लखनऊ की टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की रायवलरी काफी नई है। दोनों टीमें आईपीएल में केवल चार बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरीं हैं। इस दौरान लखनऊ की टीम ने बढ़त बनाते हुए तीन मुकाबलों में बाजी मारी है। जबकि मुंबई को केवल एक मुकाबले में जीत मिली है। इसके अलावा लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें केवल एक बार खेलने उतरी हैं। जहां लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। यह पिछले सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला था। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाली हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और मोहसिन खान।

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यकुमार यादव।

Created On :   30 April 2024 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story