निशाना: अनुराग ठाकुर ने कहा - डीप फेक मामले में कांग्रेस नेताओं का नाम आना शर्मनाक

अनुराग ठाकुर ने कहा - डीप फेक मामले में कांग्रेस नेताओं का नाम आना शर्मनाक
  • रेवन्ना मामले में कर्नाटक सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की?
  • अनुराग ठाकुर का निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर कांग्रेस अब डीप फेक वीडियो बनाकर लोगों में भय और भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के बड़े नेेताओं का नाम इसमें आना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक भी है और घातक भी है। ठाकुर ने यहां कहा, “आम चुनावों से पहले भी हमें पता था कि विपक्ष अपनी निश्चित हार को देखते हुए झूठ, भय और भ्रम का सहारा जरूर लेगा। झूठ बोलने से भी हार में बदलाव न होता देख कांग्रेस के नेता अब टेक्नोलॉजी और डीप फेक का उपयोग कर और ज्यादा भ्रम व भय फैला रहे हैं। आखिर वोट के लिए इतना नीचे गिरने का क्या औचित्य है”। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहीं से भी चुनाव लड़ें, उनकी हार निश्चित है, लेकिन अपनी हार से बचने के लिए कांग्रेस झूठ, भय और भ्रम न फैलाए। आरक्षण और संविधान के बारे में कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम बिल्कुल निराधार और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन जिन राज्यों में सरकार बनाती है, वहां ओबीसी का आरक्षण काटकर अपने वोटबैंक को देती है। प्रज्चल रेवन्ना के आपत्तिजनक वीडियो के मामले को बेहद शर्मनाक बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मामले में कानून को अपना काम कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि जिस समय ये वीडियो बाहर आए, उससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के पास इन वीडियोज की जानकारी पहले से थी। तो फिर उन्होंने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की?

ठाकुर ने आगे कहा कि राहुल गांधी कहीं से भी चुनाव लड़ें उनकी हार निश्चित है पर अपनी हार से बचने के लिए कांग्रेस झूठ, भय और भ्रम ना फैलाए। आरक्षण और संविधान के बारे में कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम बिल्कुल निराधार और बेबुनियाद है। कांग्रेस जहां-जहां राज्य सरकार बनाती है वहां एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण काटकर अपने वोट बैंक को देती है। कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 62 बार संविधान संशोधन किए हैं, वहीं पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी-एसटी और ओबीसी के सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत की है। हमने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा दिया। हमारे सभी योजनाओं के प्रमुख लाभार्थी एसटी, एससी और ओबीसी समुदाय के लोग हैं। एससी एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। लेकिन हमारे लिए एक और स्पष्ट बात यह भी है कि हम धर्म के आधार पर मुसलमानों के आरक्षण के सख्त खिलाफ हैं। कांग्रेस आज चुनाव से भागती नजर आ रही है। उसके कई बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे। कांग्रेस को कई सीटों पर उम्मीदवार तक खोजने में परेशानी हो रही है।



Created On :   30 April 2024 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story