कार्रवाई: दो स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने तीन गांजा विक्रेताओं को पकड़ा , एक फरार

दो स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने तीन गांजा विक्रेताओं को पकड़ा , एक फरार
  • धार्मिक स्थल के पास सार्वजनिक स्थान पर बेच रहा था गांजा
  • क्राइम ब्रांच के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने घेरकर पकड़ा
  • आरोपी के पास से गांजा सहित माल किया बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गांजा खरीदी-बिक्री मामले में पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर सक्करदरा और कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे गांजा और अन्य माल जब्त किया गया। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। एक आरोपी फरार है।

जूनी शुक्रवारी में सौदा तय करते समय दबोचा : बड़ा ताजबाग आजाद कालोनी निवासी गांजा विक्रेता अब्दुल सत्तार अब्दुल सुभान (35) है। बुधवार को रात करीब 9.30 बजे वह बस्ती में एक धार्मिक स्थल के पास सार्वजनिक स्थान पर गांजा बेच रहा है, ऐसी सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने परिसर को घेर लिया और दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 80 ग्राम गांजा जब्त किया। गांजे की कीमत 21 हजार 600 रुपए बताई जा रही है। सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पुलिस को जूनी शुक्रवारी में बिजली विभाग के कार्यालय के पास गांजे का सौदा होने की सूचना िमलने पर वहां जाल बिछाकर गांजा बेचने आए आरोपी अशोक बाबूराव थुतुरकर (62), सोनिया गांधी नगर और शहनवाज खान अयूब खान (29), महल निवासी को दबोच लिया। उनके कब्जे से 17 हजार रुपए का 850 ग्राम गांजा और दोपहिया वाहन, कुल 43 हजार रुपए का माल जब्त किया गया। कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का साथी मुजीब खान, छत्तीसगढ़ निवासी भागने में सफल हो गया। उसे तलाश किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया।

छात्रा से छेड़छाड़ : एकतरफा प्रेम ने बाउंसर को जेल पहुंचा दिया। वह एक छात्रा के पीछे पड़ा था। उससे उसने छेड़छाड़ की। पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे िगरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पीड़ित 21 वर्षीय युवती है। वह पढ़ती है। आरोपी बाउंसर आदित्य सुनील ठोसर (21) वर्ष बुटीबोरी निवासी है। आरोपी की नानी पीड़िता के घर के पास रहती है, इसलिए युवती आरोपी को पहचानती है। आरोपी उससे एकतरफा प्रेम करता है। उसने पीड़िता के समक्ष प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने उसे ठुकरा दिया था। बावजूद ट्यूशन जाते समय आरोपी युवती का पीछा करता था। और उससे छेड़छाड़ करता था। बुधवार को भी उसने यही हरकत की। मामला थाने पहुंचा। उपनिरीक्षक नेहा कोली ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को िगरफ्तार िकया। गुरुवार को अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।


Created On :   3 May 2024 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story