खतरा: नागपुर में भूकंप के झटके , रिएक्टर स्केल पर दर्ज की गई 2.5 तीव्रता

नागपुर में भूकंप के झटके , रिएक्टर स्केल पर दर्ज की गई 2.5 तीव्रता
  • शहर से 16 किमी दूर रहा भूकंप का एपी सेंटर
  • गत 26 मार्च को भी जिले में दर्ज की गई थी 2.8 की तीव्रता
  • गहराई आंकी गई 5 किमी, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर जिले में शुक्रवार की दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। भूकंप के हल्के झटके होने से इसका ज्यादा असर नहीं रहा। इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इसका लैटीट्यूट 21.29 उत्तर आैर लांगीट्यूट 79.14 पूर्व बताया गया है। इसका एपी सेंटर नागपुर से 16 किमी दूर उत्तर-पूर्व में था आैर इसकी गहराई 5 किमी आंकी गई है। भूकंप को लेकर जिले में चर्चाआंे का बाजार गर्म रहा।

पड़ते रहते हैं हल्के झटके : जिले की पारशिवनी तहसील के दक्षिण, कामठी के उत्तर-पश्चिम आैर हिंगणा के झिल्पी तालाब के पास भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोलकाता स्थित भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण मुख्यालय में इसका डेटा प्रोसेस किया जाएगा। उसके बाद इसका विवरण जारी किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार नागपुर व विदर्भ में इस तरह के हल्के झटके पड़ते रहते हैं। गत 26 मार्च को भी नागपुर जिले के हिंगणा व कामठी तहसील में रिएक्टर स्केल 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

नागपुर सेफ जोन : भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अधिकारी ने बताया कि नागपुर सेफ जोन है। यहां भूकंप के तगड़े झटके आने की आशंका बहुत कम होती है। यहां हल्के झटके महसूस किए जाते हैं, जिससे जानमाल के नुकसान का खतरा नहीं होता है। यहां भूगर्भ में गंभीर हलचल की आशंका नहीं होती है। 5 रिएक्टर स्केल के अंदर की तीव्रता को हल्का भूकंप माना जाता है।

गड्‌डीगोदाम मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद : रविवार 5 मई को गड्डीगोदाम मेट्रो स्टेशन से ऑटोमोटिव चौक मेट्रो स्टेशन मार्ग की यात्री सेवा पूरा दिन रखरखाव कार्य के लिए बंद रहेगा। बाकी मार्ग पर यात्री सेवा नियमित रूप से शुरू रहेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए पहले से यात्री पर्यायी व्यवस्था करें, यह अपील मेट्रो प्रशासन की ओर से की गई है।

Created On :   4 May 2024 1:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story