अस्पताल से भागा हत्या का आरोपी, दोबारा ससुराल में पहुँचकर चलाया चाकू

पत्नी पर किए कई बार, जाँच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्कजबलपुर। हनुमानताल थानांतर्गत हड्डी गोदाम िस्थत अपनी ससुराल में साली की हत्या करने वाला आरोपी शुक्रवार को अस्पताल से भागकर पुन: पत्नी के पास पहुंचा। वहाँ जाकर उसने पत्नी के अलावा खुद पर भी चाकू से हमला कर दिया। बाद में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के 16 क्वार्टर में रहकर कबाड़ी का कार्य करने वाले इमरान ने अपनी पत्नी के लम्बे समय से मायके में रहने पर 10 अप्रैल को ससुराल पहुँचकर पत्नी नाजिया और साली आयशा से विवाद किया था। इस दौरान इमरान ने चाकू से हमला कर अपनी साली एवं पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान गंभीर चोटें आने के कारण साली आयशा की मौत हो गई थी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था लेकिन कुछ समय बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।

इलाज के दौरान हो गया रफू-चक्कर-

बताया जाता है िक कुछ दिन पहले केन्द्रीय जेल में इमरान की तबियत खराब हो गयी थी। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच इमरान यहाँ से फरार हो गया। वह सीधे अपनी ससुराल पहुँचा और अपनी पत्नी नाजिया और अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें चोटें पहुंचाने लगा। इस बीच पत्नी के गर्दन,चेहरे एवं सीने में चोटें पहुंचाने के बाद आरोपी इमरान ने खुद को भी मारने की नीयत से पेट में चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और तब क्षेत्रीय जनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घायल नाजिया को विक्टोरिया एवं इमरान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां दोनों पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Created On :   3 May 2024 6:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story